COVID-19: फ्रांस में फिर से लगा लॉकडाउन, राष्ट्रपति ने किया एलान

COVID-19: फ्रांस में फिर से लगा लॉकडाउन, राष्ट्रपति ने किया एलान

सेहतराग टीम

कोरोना के मामले पूरी दुनिया में बढ़ रहे हैं। इस कारणवश फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों ने देश में दोबारा लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद खतरनाक हो सकती है। अगर सख्त उपाय नहीं किए गए तो मरने वालों का आंकड़ा 4 लाख तक पहुंच सकता है। यह लॉकडाउन शुक्रवार से लागू होगा और एक दिसंबर तक रहेगा। हालांकि यह लॉकडाउन पहले के लॉकडाउन की तरह ज्यादा सख्त नहीं होगा। इस दौरान सभी स्कूल, जनसेवाएं और जरूरी कार्यालय खुले रहेंगे।

पढ़ें- कोरोना से उबरने के बाद 10 साल बूढ़ा हो जाता है मरीजों का दिमाग: शोध

इस लॉकडाउन में कुछ नियम भी होंगे, जैसे- बाहर निकलने वालों को अपने साथ दस्तावेज रखने होंगे जिससे पता चल सके कि वे जरूरी काम से ही निकल रहे हैं। इस काम को पुलिस संभालेगी।

आपको बता दें कि फ्रांस में कोरोना वायरस फिर से विकराल रूप धारण कर रहा है। पिछले 24 घंटे में फ्रांस में 523 लोगों की मौत कोरोना के चलते हो गई है, जो अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं  पिछले 24 घंटे में 33,417 नए मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार से मंगलवार के बीच फ्रांस में 1194 मामले बढ़ गए हैं।

इससे पहले मैक्रों कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रक्षा परिषद की दो आपात बैठक भी ले चुके हैं। इसके अलावा यूरोप में इन दिनों लॉकडाउन के खिलाफ लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सख्त लॉकडाउन से छूट दी जाए।

 

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली और महारष्ट्र बढ़ा रहे चिंता, देश में कोरोना एक्टिव केस में हुई कमी, देखें राज्यवार आंकड़े

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।